Madhepura News समय पर पूरा करें लंबित काम, लापरवाही पर नपेंगे अफसर : डीएम

जिलाधिकारी अभिषेक रंजन ने सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित झल्लू बाबू सभागार में वार्षिक प्राथमिकताओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कड़ा रुख अपनाया.

मधेपुरा से कुमार आशीष की रिपोर्ट Madhepura News : जिलाधिकारी अभिषेक रंजन ने सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित झल्लू बाबू सभागार में वार्षिक प्राथमिकताओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कड़ा रुख अपनाया. डीएम ने स्पष्ट चेतावनी दी कि सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की देरी या कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने सभी विभागों को लंबित योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर हर हाल में पूर्ण करने का टास्क दिया.

आम जनता तक लाभ पहुंचाना सर्वोच्च प्राथमिकता

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पारदर्शी और प्रभावी ढंग से पहुंचना चाहिए. उन्होंने निर्देश दिया कि विकास योजनाओं में पारदर्शिता और विभागों के बीच बेहतर समन्वय प्रशासन की पहली प्राथमिकता है. डीएम ने अधिकारियों को अपनी-अपनी प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा और कमियों को अविलंब दूर करने के निर्देश दिए.

समस्याओं का होगा त्वरित समाधान, बढ़ेगी मॉनिटरिंग

बैठक में विभिन्न योजनाओं के संचालन में आ रही तकनीकी और प्रशासनिक बाधाओं पर गहन चर्चा की गयी. डीएम ने समस्याओं के ऑन द स्पॉट समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि विकास की गति को तेज करने के लिए सतत मॉनिटरिंग (सतत निगरानी) अनिवार्य है. विभाग एक-दूसरे के साथ बेहतर तालमेल बिठाएं ताकि फाइलें अटकी न रहें. बैठक में मुख्य रूप से अपर समाहर्ता अरुण कुमार सिंह, अपर समाहर्ता (आपदा) मुकेश कुमार, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अमन कुमार सुमन, जिला आपूर्ति पदाधिकारी शंकर शरण, अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) संतोष कुमार सहित जिले के सभी प्रमुख विभागों के आला अधिकारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Md. tazim

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से स्नातक कर 2018 से अलग-अलग हिंदी न्यूज चैनलों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं. न्यूज नेशन में बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर दो साल का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर, बिहार में समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. आसपास घटने वाली चीजों पर बारीकी से नजर बनाए रखना और उसका विश्लेषण कर सरल और समझने योग्य तरीके से खबरों को पेश करने में विशेषज्ञता.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >