बाइक व बोलेरो में हुई टक्कर, शिक्षक जख्मी

बाइक व बोलेरो में हुई टक्कर, शिक्षक जख्मी

मधेपुरा. मठाही पुलिस शिविर क्षेत्र अंतर्गत चकला चौक नहर के समीप ईंट-भट्ठा के पास सोमवार को बोलेरो व बाइक में टक्कर हो गयी, जिससे एक शिक्षक जख्मी हो गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने घायल को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया. घायल तुरकाही निवासी सुभाष कुमार है. मठाही पुलिस शिविर प्रभारी कृष्ण कुमार ने बोलेरो व बाइक को जब्त कर लिया. प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि बोलेरो में सवार चार लोग सिंहेश्वर से पूजाकर कुशेश्वर स्थान लौट रहा था. इसी दौरान चकला चौक के समीप बाइक व बोलेरो में टक्कर हो गयी. हादसे के बाद बोलेरो चालक फरार हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >