सड़क दुर्घटना में चौकीदार की हुई मौत

सड़क दुर्घटना में चौकीदार की हुई मौत

गम्हरिया. गम्हरिया थाना के चौकीदार अजय कुमार की सोमवार को सड़क दुघर्टना में मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार ईटवा जीवछपुर के वार्ड नंबर नौ निवासी अजय कुमार व दिलीप कुमार फुलकाहा से घर बाइक से जा रहा था. इसी दौरान सिहपुर मस्जिद के पास पेड़ से बाइक टकरा गयी, जिससे दोनों घायल हो गये. परिजनों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान चौकीदार अजय कुमार की मौत हो गयी. वहीं दिलीप कुमार का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. पत्नी निर्मला देवी का रो रोकर बुरा हाल हो गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >