गड्ढ़े में डूबने से बालक की हुई मौत

गड्ढ़े में डूबने से बालक की हुई मौत

प्रतिनिधि, फुलौत

चौसा थाना क्षेत्र के चौसा पूर्वी पंचायत में डूबने से एक दो वर्षीय बालक की मौत हो गयी. घटना के संदर्भ में बताया गया कि चौसा पूर्वी पंचायत के वार्ड नंबर 15 नरधू टोला निवासी विपिन मंडल के दो वर्षीय पुत्र आर्यन कुमार की मौत गड्ढे में डूबने से हो गयी. इस बाबत प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >