ट्रैक्टर की चपेट में आने से बच्चे की हुई मौत

ट्रैक्टर की चपेट में आने से बच्चे की हुई मौत

मधेपुरा. ट्रैक्टर की चपेट में आने से गुरुवार को सदर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर चार निवासी पंकज यादव के ढाई वर्ष के पुत्र अयांश की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार संत अवध कॉलेज के पास सड़क पर ट्रैक्टर मिट्टी गिराकर लौट रहा था. बच्चा घर के पास ही खेल रहा था. इसी दौरान ट्रैक्टर ने बच्चे को धक्का मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर थाना ले गयी. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है. .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >