लूटपाट के दौरान बच्चा व महिला घायल

लूटपाट के दौरान बच्चा व महिला घायल

सिंहेश्वर. थाना क्षेत्र के रुपौली पंचायत सतोखर पुल के पास अपराधियों ने लूटपाट के दौरान एक बच्चा व महिला को घायल कर दिया. इस बाबत बताया कि लरहा सतोखर वार्ड संख्या नौ निवासी राजेश यादव पत्नी कल्पना देवी के साथ घर जा रहा था. इस दौरान सतोखर पुल के पास घात लगाये दो अपराधियों ने गाड़ी को रोक दिया. इसके बाद मोबाइल और पैसा छीनने लगा. जिसमें पीड़ित के विरोध के बाद अपराधियों ने कमर से चाकू निकालकर जैसे ही राजेश यादव पर वार किया पत्नी ने बाया हाथ आगे कर दिया. जिससे उसके बाएं हाथ पर चाकू के वार से जख्म एवं उसके एक साल के बच्चे को भी सर पर चोट लग गयी. हल्ला सुनने के बाद स्थानीय लोग जब स्थल पर पहुंचे तो दोनों अपराधी भाग गए. लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. अवर निरीक्षक महबूब आलम ने दोनों घायल को जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >