कुमारखंड CHC में गर्भवती महिलाओं के लिए लगा विशेष कैंप, 89 की हुई जांच, 12 हाई रिस्क गर्भवती की हुई पहचान

Pregnancy Checkup Camp : कुमारखंड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत 89 गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष एएनसी शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में 12 हाई-रिस्क वाली महिलाओं की भी पहचान की गई, जिन्हें विशेष परामर्श और स्वास्थ्य सुविधाएं दी गईं.

Pregnancy Checkup Camp : कुमारखंड प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत विशेष एएनसी शिविर का आयोजन किया गया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. वरुण कुमार की देखरेख में आयोजित शिविर में विभिन्न पंचायतों से पहुंची 89 गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की गयी. इनमें 12 हाई रिस्क गर्भवती महिलाएं भी शामिल थीं.

शिविर के दौरान स्वास्थ्यकर्मियों ने गर्भवती महिलाओं की आवश्यक जांच करने के साथ उन्हें सुरक्षित मातृत्व और प्रसव से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं. महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी किसी भी परेशानी को नजरअंदाज नहीं करने और नियमित जांच कराने की सलाह दी गयी.

यूरिन, हीमोग्लोबिन और शुगर समेत हुई कई जांच

स्वास्थ्य प्रबंधक कुमार धनंजय ने बताया कि शिविर में 89 गर्भवती महिलाओं की यूरिन, हीमोग्लोबिन, एचआईवी और शुगर समेत आवश्यक स्वास्थ्य जांच की गयी. इसके अलावा महिलाओं का वजन और ब्लड प्रेशर भी मापा गया.

जांच के बाद स्वास्थ्यकर्मियों ने महिलाओं की स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार आवश्यक परामर्श दिया. हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं पर विशेष ध्यान दिया गया, ताकि जरूरत पड़ने पर उन्हें आगे की चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायी जा सके.

स्वास्थ्य प्रबंधक ने शिविर का लिया जायजा

स्वास्थ्य प्रबंधक कुमार धनंजय ने एएनसी शिविर का जायजा लिया. उन्होंने गर्भवती महिलाओं से स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं के बारे में जानकारी ली और उनकी समस्याओं को जाना. उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों को गर्भवती महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा और आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिये.

एएनएम को भी मातृ स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विशेष जानकारी दी गयी, ताकि शिविर में पहुंचने वाली महिलाओं को सही परामर्श मिल सके.

आयरन और कैल्शियम की दवा के साथ मिला परामर्श

शिविर में एएनएम पूजा कुमारी, ममता कुमारी, खुशबु कुमारी, सरिता कुमारी और निरुपमा कुमारी ने गर्भवती महिलाओं की जांच की. महिलाओं का वजन, ब्लड प्रेशर सहित अन्य आवश्यक जांच की गयी.

जांच के बाद सभी गर्भवती महिलाओं को आयरन और कैल्शियम की दवा उपलब्ध करायी गयी. इसके साथ ही स्वास्थ्यकर्मियों ने गर्भावस्था के दौरान खान-पान, दवा के नियमित सेवन और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों को लेकर विस्तार से परामर्श दिया.

खान-पान और नियमित जांच पर दिया जोर

एएनएम ने गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक और संतुलित खान-पान पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि गर्भावस्था के दौरान नियमित स्वास्थ्य जांच कराना जरूरी है. किसी तरह की परेशानी होने पर समय पर चिकित्सकीय सलाह लेने से संभावित जटिलताओं को कम करने में मदद मिल सकती है.

शिविर में स्वास्थ्यकर्मियों ने गर्भवती महिलाओं के सवालों का जवाब भी दिया और सुरक्षित मातृत्व से जुड़े जरूरी पहलुओं की जानकारी दी.

शिविर में एएनएम पूजा कुमारी, ममता कुमारी, खुशबु कुमारी, सरिता कुमारी और निरुपमा कुमारी समेत स्वास्थ्यकर्मी तथा बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाएं मौजूद रहीं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By पवन कुमार

पवन कुमार प्रिंट माध्यम में 10 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. कुमारखंड (मधेपुरा) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >