जातीय जनगणना समाजवादी विचारधारा की है जीत: ई प्रभाष

जातीय जनगणना समाजवादी विचारधारा की है जीत: ई प्रभाष

मधेपुरा. जातीय जनगणना कराने के प्रति केंद्र सरकार ने जो सहमति व्यक्त की है, यह लालू प्रसाद यादव के दूरदृष्टि सोच व सामाजिक न्याय के प्रति समाजवादी विचारधारा की जीत है. उक्त बातें गुरुवार को बिहारीगंज विधानसभा के पूर्व राजद प्रत्याशी इंजीनियर प्रभाष कुमार ने प्रेसवार्ता के दौरान कही. उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद इस लड़ाई को 1996 से ही शुरू किए थे. लालू प्रसाद की शोषितों, वंचितों, पिछड़ों, अतिपिछड़ों और गरीबों के प्रति जो सोंच थी, उसको केंद्र सरकार ने स्वीकार किया है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी जातीय जनगणना को लेकर लगातार सड़क से लेकर सदन तक संघर्षरत रहे. इस कारण केंद्र सरकार को झुकना पड़ा. राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मो लुकमान आलम ने तीन मई को मधेपुरा में वफ्फ बोर्ड कानून के विरोध में प्रदर्शन किया जायेगा. मौके पर राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव मो कारी मुरसलीन, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष समीर अंसारी, मो सलाउद्दीन, अरशद, यश, धर्मेंद्र, मिलन आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >