अपराधियों ने पंचायत कार्यपालक सहायक से नकदी व लैटटॉप छीना

अपराधियों ने पंचायत कार्यपालक सहायक से नकदी व लैटटॉप छीना

प्रतिनिधि, गम्हरिया

थाना क्षेत्र के तरावे चौक से आगे स्कूटी सवार महिला से तीन अपराधियों ने लैपटॉप, 12 हजार रुपया छीन लिया. पीड़ित महिला आरती कुमारी ने बताया कि घैलाढ़ ब्लॉक में पंचायत कार्यपालक सहायक के पद पर कार्यरत है. वह शुक्रवार को भी घैलाढ़ से घर टोका स्कुटी से जा रही थी. इसी दौरान तरावे चौक से पहले सड़क किनारे बांसबाडी के पास एक बाइक पर सवार अपराधियों ने स्कुटी को घक्का देकर गिरा दिया. बैग सहित लेपटॉप, एटीएम कार्ड , 12 हजार रुपया लेकर फरार हो गया. इस घटना को लेकर थानाध्यक्ष संतौष कुमार गुप्ता ने बताया कि जानकारी मिली है. मामले की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >