नाबालिग के अपहरण को लेकर मामला दर्ज

नाबालिग के अपहरण को लेकर मामला दर्ज

मुरलीगंज. थाना क्षेत्र के एक पिता ने पुत्री के अपहरण को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. आवेदन में पिता ने बताया कि रविवार की रात्रि मेरी नाबालिग पुत्री शौच के लिए गयी, जहां वापस नहीं आयी. पता किया तो मालूम हुआ कि खाड़ी टोला बंधा वार्ड नंबर 10, थाना- मुरलीगंज निवासी रामचन्द्र यादव उर्फ लंबू के पुत्र सिंटु यादव व

हनुमान नगर तिनधारा, वार्ड नंबर छह, थाना- भर्राही बाजार निवासी देवानंद यादव के पुत्र विवेक कुमार ने मेरी पुत्री का अपहरण कर लिया है. इधर, थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >