छेड़खानी, अपहरण व मारपीट के आरोप में 11 लोगों पर हुआ मामला दर्ज

छेड़खानी, अपहरण व मारपीट के आरोप में 11 लोगों पर हुआ मामला दर्ज

प्रतिनिधि, घैलाढ़

ओपी क्षेत्र के एक महिला ने 11 लोगों पर छेड़छाड़, लूटपाटव नाबालिग पुत्री के अपहरण को लेकर मामला दर्ज कराया है. महिला ने थाने में दिये आवेदन में कहा कि शुक्रवार की रात वह कमरे में दो पुत्री के साथ सोई हुई थी. रात में दरवाजे पर नीतीश कुमार पिता विजय मंडल, नीतीश कुमार पिता भूषण मंडल, विजय मंडल पिता सदन मंडल, भूषण मंडल पिता स्व रामजी मंडल, चंदन मंडल पिता विजय मंडल सभी हथियार घर में घुसकर गया. नाबालिग पुत्री का अपहरण कर लिया. विरोध करने पर मारपीट करते हुए विजय मंडल ने मंगलसूत्र छीन लिया. वहीं नीतीश कुमार ने छेड़खानी की.वहीं दरवाजे पर खड़ी संजू देवी पति विजय मंडल, मीरा देवी पति भूषण मंडल, पिंकी देवी पति चंदन मंडल, श्वेता देवी पति मनीष मंडल, अभि मंडल पिता विजय मंडल, गोविंद मंडल पिता अरुण कुमार आनंद ने पुत्री को जल्दी घर से खींचकर बाहर निकालने को कहा.वहीं दहशत फैलाने को लेकर नीतीश कुमार ने फायरिंग किया. इसकी सूचना पुलिस के 112 नंबर पर दिये, लेकिन कोई पुलिस पदाधिकारी नहीं पहुंचे. शनिवार को 11 लोगों का नामजद करते हुए घैलाढ़ ओपी में मामला दर्ज कराया है. घैलाढ़ ओपी अध्यक्ष अवधेश प्रसाद ने बताया कि मारपीट व अपहरण के मामले को लेकर आवेदन प्राप्त हुआ है. मामले को लेकर छानबीन की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >