ट्रैक्टर मालिक के विरूद्ध मामला दर्ज

ट्रैक्टर मालिक के विरूद्ध मामला दर्ज

ग्वालपाड़ा

जिला खान निरीक्षक विनीत कुमार के द्वारा 17 अक्तूबर को एक सौ सीएफटी उजला बालू लदे एक ट्रैक्टर अरार थानाध्यक्ष मुकेश कुमार को सुपुर्द किया. गाड़ी सहित बालू से संबंधित किसी प्रकार का कागजात किसी के द्वारा सर्पित नहीं किये जाने पर अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया.

खान निरीक्षक मधेपुरा विनीत कुमार के आवेदन के अनुसार अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध खनन कार्यालय मधेपुरा में प्रतिनियुक्त गृहरक्षकों के साथ 17 अक्तूबर को किये गये छापेमारी में वभनगामा नहर पुल पर खड़ी एक स्वराज 834 एक्सएम बीआर 43 जीए 5913 ट्रैक्टर एक सौ सीएफटी उजला बालू जिसका कीमत 1.5 लाख 325 रुपया है. जब्त कर अरार थाना को सुपुर्द किया था. किसी के द्वारा कोई कागजात नहीं जमा किए जाने के उपरांत मामला दर्ज किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >