मारपीट को लेकर मामला दर्ज

मारपीट को लेकर मामला दर्ज

फुलौत. थाना क्षेत्र अंतर्गत पैना पंचायत के वार्ड संख्या एक चंदा गांव निवासी एक महिला ने पिता और पुत्र समेत तीन लोगों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया है. पीड़ित महिला ने आवेदन में कहा कि मेरे सास-ससुर बाहर नौकरी करता है. मेरे गांव के प्रहलाद मंडल, रामू मंडल तथा पिता रुदल मंडल के घर के पास उनका खेत पड़ता है. खेत में फसल क्षति का बहाना बनाकर मेरे घर पर मैं और मेरे पति सोया हुआ था. रात के 11:00 बजे पिता और पुत्र मेरे घर पर पहुंच कर मेरे साथ जाति सूचक गली गलौज के साथ मुझे मारपीट की. थानाध्यक्ष मुमताज अंसारी ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >