पड़रिया से तीन व हथिऔधा से एक उम्मीदवार ने अध्यक्ष पद के लिए भरा पर्चा

पड़रिया से तीन व हथिऔधा से एक उम्मीदवार ने अध्यक्ष पद के लिए भरा पर्चा

बिहारीगंज. पैक्स अध्यक्ष चुनाव को लेकर बुधवार से नामांकन शुरू हो गया. दो पंचायतों में नामांकन के प्रथम दिन पड़रिया पंचायत से तीन उम्मीदवारोंव हथिऔधा पंचायत में एक उम्मीदवार ने अध्यक्ष पद के लिए पर्चा भरा. निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ अमित कुमार ने बताया कि दो पंचायतों में पैक्स चुनाव के लेकर नामांकन की प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो चुकी है. नामांकन 22 जनवरी तक होगा. दोनों पंचायतों में छह फरवरी को मतदान होगा. उन्होंने कहा कि पड़रिया पंचायत से सुरेंद्र झा, अमोद कुमार मेहता, अशोक ठाकुर ने नामांकन किया है. वहीं हथिऔधा पंचायत से शिव कुमार भगत ने पर्चा दाखिल किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >