जमीन विवाद में चली गोली

जमीन विवाद में चली गोली

प्रतिनिधि, पुरैनी

थाना क्षेत्र के सपरदह में बुधवार को जमीन विवाद को लेकर मारपीट व गोलीबारी की गयी, जिसमें दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोग जख्मी हो गया.

जानकारी के अनुसार सपरदह निवासी मो गुफरान और मो जिब्राईल के बीच जमीन विवाद को लेकर मारपीट हो गयी. जिसमें एक पक्ष के मो जिब्राईल को गोली लग गयी. वही दोनों पक्ष के मो तबरेज, मो सय्याद, मो गुफरान और मो खुर्शीद जख्मी हो गया, जिसमें सभी जख्मी का पुरैनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया.

वही घटना के बाबत प्रभारी थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. सभी घायलों को अस्पताल लाया गया. कुछ लोगों को पुलिस गिरफ्त में रखा गया है. आवेदन के बाद कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >