बीपी मंडल कॉलेज के छात्र अंकित कुमार का एचपीसीएल में जूनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर पद पर हुआ चयन

बीपी मंडल कॉलेज के मैकेनिकल इंजीनियरिंग छात्र अंकित कुमार का हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) में जूनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर के पद पर चयन हुआ है. उनकी इस उपलब्धि पर कॉलेज में खुशी का माहौल है.

बीपी मंडल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के छात्र अंकित कुमार का चयन हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) में जूनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (यांत्रिक) के पद पर हुआ है. उनकी इस उपलब्धि से महाविद्यालय में खुशी का माहौल है. अंकित कुमार सत्र 2023-26 (लेटरल एंट्री) के छात्र हैं.

शिवहर के महम्मदपुर कटसरी के रहने वाले हैं अंकित

अंकित कुमार शिवहर जिले के महम्मदपुर कटसरी निवासी एवं सुरेश साह के पुत्र हैं. उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के साथ-साथ महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों के मार्गदर्शन एवं सहयोग को दिया. अंकित ने कहा कि शिक्षकों के निरंतर मार्गदर्शन और प्रोत्साहन से उन्हें अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में काफी मदद मिली.

लगन और मेहनत से हासिल की सफलता

जनसंपर्क पदाधिकारी एवं मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रो. उत्तम कुमार ने कहा कि अंकित कुमार शुरू से ही अत्यंत लगनशील, अनुशासित एवं मेहनती छात्र रहे हैं. उनकी यह सफलता निरंतर प्रयास और समर्पण का परिणाम है. उन्होंने कहा कि अंकित की उपलब्धि महाविद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायी है.

अंकित के चयन पर महाविद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने उन्हें बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुशांत कुमार

सुशांत कुमार प्रिंट माध्यम में 10 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सिंहेश्वर (मधेपुरा) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >