भाजपा जिला महामंत्री के पिता को अपराधियों ने मारी गोली, रेफर

भाजपा जिला महामंत्री के पिता को अपराधियों ने मारी गोली, रेफर

प्रतिनिधि, सिंहेश्वर

सिंहेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 106 पर अपराधियों ने भाजपा जिला महामंत्री अभिषेक कुमार के पिता डोमी साह को गोली मारकर घायल कर दिया. स्थानीय लोगों ने घायल जजहट सबैला वार्ड संख्या 11 निवासी डोमी साह को जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर हायर सेंटर रेफर कर दिया.. इस बाबत घायल के पुत्र भाजपा जिला महामंत्री अभिषेक कुमार ने बताया कि पिता घर से लगभग 50 मीटर दूर सड़क पर थे. इसी दौरान अपराधियों ने गोली मार दी. गोली छाती में लगी, जो पीठ के तरफ से निकल गया. वहीं थानाध्यक्ष बिरेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है. फिलहाल घायल को हायर सेंटर रेफर किया. इधर, भाजपा के जिलाध्यक्ष दीपक कुमार ने कहा कि घटना निंदनीय है. यह दुर्भाग्य है कि ऐसी घटना क्षेत्र में घटित हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >