STET 2025 अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, रिजल्ट कार्ड वितरण 14 मई से शुरू

जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार 14 मई 2026 से 30 मई 2026 तक शिक्षा भवन परिसर से अभ्यर्थियों के बीच रिजल्ट कार्ड का वितरण किया जाएगा.

मधेपुरा से सविता नंदन कुमार की रिपोर्ट:

मधेपुरा: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना द्वारा माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET 2025) एवं स्थानीय निकाय शिक्षकों की सक्षमता परीक्षा (चतुर्थ) का रिजल्ट कार्ड संबंधित जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालयों को भेज दिया गया है. समिति के परीक्षा नियंत्रक (विविध) द्वारा जारी पत्रांक 227/2026, दिनांक 04 मई 2026 के अनुसार अब अभ्यर्थियों को उनके रिजल्ट कार्ड का वितरण किया जाएगा.

जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार 14 मई 2026 से 30 मई 2026 तक शिक्षा भवन परिसर से अभ्यर्थियों के बीच रिजल्ट कार्ड का वितरण किया जाएगा. इस दौरान STET 2025 एवं सक्षमता परीक्षा (चतुर्थ) से संबंधित अभ्यर्थी अपना रिजल्ट कार्ड प्राप्त कर सकेंगे.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि रिजल्ट कार्ड वितरण प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी एवं सुरक्षित तरीके से कराई जाए. अभ्यर्थियों को रिजल्ट कार्ड देने से पहले उनके प्रवेश पत्र, फोटोयुक्त वैध पहचान पत्र एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों का मिलान किया जाएगा. बिना पहचान सत्यापन के किसी भी व्यक्ति को रिजल्ट कार्ड नहीं देने का निर्देश जारी किया गया है.

समिति ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि किसी अभ्यर्थी का रिजल्ट कार्ड वितरण के दौरान अनुपलब्ध पाया जाता है, तो संबंधित अभ्यर्थी 15 दिनों के भीतर आवेदन देकर अपना दावा प्रस्तुत कर सकते हैं. साथ ही वितरण से संबंधित सभी दस्तावेजों एवं प्राप्ति रसीदों को कार्यालय में सुरक्षित रखने का निर्देश दिया गया है.

रिजल्ट कार्ड वितरण की सूचना मिलते ही अभ्यर्थियों में उत्साह का माहौल है. लंबे समय से परिणाम एवं रिजल्ट कार्ड की प्रतीक्षा कर रहे अभ्यर्थियों को अब बड़ी राहत मिली है. संभावना जताई जा रही है कि वितरण अवधि के दौरान शिक्षा भवन परिसर में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >