Bihar Crime: मधेपुरा में भूमि विवाद बना खूनी संघर्ष का कारण, भाई ने भाई की पीट-पीटकर मार डाला

Bihar Crime: मधेपुरा में भूमि विवाद भाई ने भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी है. इस दौरान किसी ने भी झगड़ा रोकने की कोशिश नहीं की.

Bihar Crime: मधेपुरा के मुरलीगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पोखराम परमानंदपुर पंचायत के वार्ड नंबर नौ में बुधवार को दो भाइयों के बीच चल रहे जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. इस संघर्ष में छोटे भाई संतोष कुमार उर्फ उदिल यादव (40) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी, जबकि बीच-बचाव करने आये उनके अन्य भाई दिलीप यादव गंभीर रूप से घायल हो गया.

घटना के बाद इलाके में सनसनी

घटना के संबंध में मृतक की पत्नी मधुलता देवी ने बताया कि उनके जेठ राजकुमार यादव से दो बीघा पैतृक भूमि को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था. बुधवार की सुबह करीब 10 बजे राजकुमार यादव, उनके दोनों पुत्र सुमन यादव व भूमन यादव ने घर के दरवाजे पर ही उदिल यादव पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया. पत्नी के अनुसार मारपीट के दौरान सुमन यादव ने डंडे से उनके पति के सिर पर प्रहार कर दिया, जिससे वे मौके पर ही गिर पड़े और नाक-मुंह से खून बहने लगा. इस दौरान किसी ने भी झगड़ा रोकने की कोशिश नहीं की.

घटना की जांच में जुटी पुलिस

स्थानीय युवकों ने घायल उदिल को टोटो से अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. बीच-बचाव में आये भाई दिलीप यादव को भी चोटें आयी, जिन्हें जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष अजीत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने आक्रोशित परिजनों को शांत कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला भूमि विवाद से जुड़ा प्रतीत होता है. राजकुमार यादव और उनके दोनों पुत्र घटना के बाद से फरार है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

Also Read: बेतिया के कयामुद्दीन हत्याकांड में छह लोगों को मिली उम्रकैद की सजा, तीन साल पूर्व भूमि विवाद में हुआ था मर्डर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >