जयलाल उच्च विद्यालय सपरदह की जमीन की लगायी गयी बोली

जयलाल उच्च विद्यालय सपरदह की जमीन की लगायी गयी बोली

प्रतिनिधि, पुरैनी

पुरैनी के जयलाल उच्च विद्यालय सपरदह की जमीन लीज को लेकर बोली लगायी गयी. दो लाख 85 हजार बोली लगी. विद्यालय सपरदह में प्रधानाध्यापक शकील अहमद की उपस्थिति में लगभग 8 बीघा 4 कठ्ठा 13 धूर जमीन की बोली लगी. बोली में नितेश यादव, मो जमशेद, अब्दुल गफ्फार, मो खलील ने भाग लिया.

इस दौरान सपरदह गांव निवासी ही अब्दुल गफ्फार ने दो लाख 85 हजार सर्वाधिक बोली लगाकर तीन वर्षों तक जमीन लीज पर ले लिया. मौके पर मुखिया सुभाष कुमार भारती, सरपंच मो अमजद, शिक्षक मृत्युंजय कुमार, विजय कुमार राकेश कुमार श्रीकांत शर्मा विकास बाबू, अमर ज्योति, पूजा श्री, ओणम कुमारी, सोनी कुमारी, महापारा तबस्सुम, लिपिक वात्सायन सुजीत भारती आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >