बीईओ ने विद्यालयों का किया निरीक्षण

बीईओ ने विद्यालयों का किया निरीक्षण

कुमारखंड. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी किशोर भाष्कर ने प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण शुक्रवार को किया. इस दौरान उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परमानंदपुर, कन्या मध्य विद्यालय परमानंदपुर, उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय कोडलाही, मध्य विद्यालय शिवनगर जमुआहा समेत अन्य विद्यालय पहुंचकर विद्यालय के शैक्षणिक व प्रशासनिक व्यवस्था समेत मध्यान्ह भोजन, साफ -सफाई समेत अन्य गतिविधियों की जानकारी ली. मौके पर वर्ग कक्ष में जाकर छात्र-छात्राओं से पढ़ाई की व्यवस्था से संबंधी पूछताछ की. विद्यालयों में बच्चों को मिल रहे मध्यान्ह भोजन, स्वच्छता, पेयजल की व्यवस्था समेत पुस्तक वितरण व स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया. इस दौरान बच्चों व शिक्षकों की उपस्थिति बनाये रखने, शौचालय की सफाई व विद्यालय परिसर के स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने को लेकर प्रधानाध्यापकों को आवश्यक निर्देश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >