शिविर में योग्य परिवारों को दिया गया योजनाओं का लाभ

शिविर में योग्य परिवारों को दिया गया योजनाओं का लाभ

कुमारखंड . डॉ आंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत बुधवार को परमानंदपुर पंचायत के वार्ड नंबर नौ स्थित चौपाल टोला में विशेष विकास शिविर का आयोजन किया गया. बिहार महादलित विकास मिशन के बैनर तले आयोजित शिविर में पहुंचे वंचित व योग्य दर्जनों परिवार की विभिन्न विभागों से जुड़ी फरियादें सुनी गयी. साथ ही योजना के लाभ के लिए आवेदन सहित आवश्यक कागजात प्राप्त कर निष्पादन की कार्रवाई शुरू की गयी. शिविर प्रभारी कृषि समन्वयक सुमन सौरभ की मौजूदगी में पंचायतकर्मियों की टीम द्वारा विशेष शिविर का संचालन किया जा रहा था. इस दौरान शिविर प्रभारी ने बताया कि वंचित और योग्य परिवारों को 22 योजनाओं के लाभ से आच्छादित करना है. विशेष शिविर का बीडीओ प्रियदर्शी राजेश पायरट ने निरीक्षण कर ऑन स्पॉट 10 लोगों के बीच जॉब कार्ड दिया गया. लोगों के बीच जन्म प्रमाणपत्र का भी वितरण किया गया. वहीं जन वितरण, आवास, भूमिहीनों को पर्चा दिया गया. मौके पर आवास सहायक रूपेश कुमार, विकास मित्र चंदेश्वरी सरदार, टोला सेवक शंकर ऋषिदेव, विकास मित्र सावन कुमारी, पीआरएस पवन कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >