आयुष्मान कार्ड केंद्र का बीडीओ ने किया निरीक्षण

आयुष्मान कार्ड केंद्र का बीडीओ ने किया निरीक्षण

ग्वालपाड़ा.

26 से 28 मई तक आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर पंचायतों में कैंप लगाया गया है. मंगलवार को बीडीओ मो शाएक आलम कैंप का जायजा लिया. मौके पर कार्यरत आशा, सेविका ममता झा, सहायिका बंदना देवी एवं अभियान में कार्यरत डाटा ऑपरेटर मौजूद थे. आशा फेसिलेटर पिंकी कुमारी ने भी आंगनबाड़ी केंद्र चार पर पहुंच कार्य का जायजा लिया. ज्ञात हो कि भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना आयुष्मान कार्ड योजना जिससे गरीबों को पांच लाख तक के मुफ्त ईलाज मिलेगा. इस योजना का लाभ प्रथम फेज में चुनिंदा परिवारों को ही मिला था. बुधवार तक यह कार्य पूरा किया जायेगा. मौके पर मौजूद संजय कुमार सिंह, रंजू देवी, विजय कुमार सिंह, विनोद कुमार, सेविका बबीता कुमारी, आशा बेबी देवी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >