बीएनएमयू के दो केंद्रों पर आठ मई से शुरू होगी बीएड द्वितीय वर्ष की परीक्षा

परीक्षा के लिए विश्वविद्यालय स्तर पर दो परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं.

मधेपुरा. भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने अधिसूचना जारी कर बीएड द्वितीय वर्ष सत्र 2023-25 की परीक्षा के लिए परीक्षा कार्यक्रम, परीक्षा तिथि एवं परीक्षा केंद्र की सूची जारी कर दी है. इस बाबत बीएनएमयू परीक्षा नियंत्रक डा शंकर कुमार मिश्रा ने बताया कि बीएड द्वितीय वर्ष सत्र 2023-25 की परीक्षा आठ मई से शुरू होगी एवं 17 मई को समाप्त होगी. उन्होंने बताया कि परीक्षा सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक होगी. उन्होंने बताया कि परीक्षा विभाग ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है. दोनों परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त वातावरण में संपन्न कराई जायेगी. प्रवेश पत्र ससमय जारी कर दिया जायेगा. -विश्वविद्यालय स्तर पर बनाये गये हैं दो परीक्षा केंद्र- बीएनएमयू परीक्षा नियंत्रक डा शंकर कुमार मिश्रा ने बताया कि बीएड द्वितीय वर्ष की परीक्षा के लिए विश्वविद्यालय स्तर पर दो परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. बीएनएमयू अंतर्गत मधेपुरा जिला स्थित भूपेंद्र नारायण मंडल वाणिज्य महाविद्यालय अर्थात कॉमर्स कॉलेज व सहरसा जिला स्थित एसएनएस आरकेएस कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है. -सात कॉलेज के छात्र देंगे कॉमर्स कॉलेज में परीक्षा- भूपेंद्र नारायण मंडल वाणिज्य महाविद्यालय मधेपुरा अर्थात कॉमर्स कॉलेज मधेपुरा परीक्षा केंद्र पर ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय मधेपुरा, पार्वती विज्ञान महाविद्यालय मधेपुरा, एमपी कॉलेज ऑफ एजुकेशन चांदनी चौक मधेपुरा, सुभाष चंद्र बोस कॉलेज ऑफ एजुकेशन खुर्दा कुमारखंड मधेपुरा, मधेपुरा बीएड कॉलेज मधेपुरा, मोहन शंकुतला टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज मधेपुरा एवं यूनिवर्सिटी डिपार्टमेंट ऑफ एजुकेशन बीएनएमयू के छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे. -पांच कॉलेज के छात्र देंगे सहरसा में परीक्षा- एसएनएस आरकेएस कॉलेज सहरसा परीक्षा केंद्र पर राधेश्याम टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज सुपौल, एमएलटी कॉलेज सहरसा, ईस्ट एंड वेस्ट टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज सहरसा, आरएम कॉलेज सहरसा एवं आरजेएम कॉलेज सहरसा के छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >