साइबर अपराध व डिजिटल फ्रॉड से बचाव को लेकर किया जागरूक

साइबर अपराध व डिजिटल फ्रॉड से बचाव को लेकर किया जागरूक

मेडिकल कॉलेज में साइबर जागरूकता अभियान का हुआ आयोजन मधेपुरा. जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में पुलिस उपाधीक्षक सह थानाध्यक्ष साइबर थाना ने साइबर जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया. कार्यक्रम का उद्देश्य चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों को ऑनलाइन ठगी, साइबर अपराध व डिजिटल फ्रॉड से संबंधित खतरों के प्रति जागरूक करना तथा उनसे बचाव के उपायों की जानकारी देना था. साइबर थाना की टीम ने साइबर अपराध के विभिन्न तरीकों, जैसे फर्जी कॉल, लिंक फ्रॉड, ओटीपी धोखाधड़ी, सोशल मीडिया हैकिंग आदि की जानकारी दी. कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कर्मियों को सतर्क रहने, किसी भी संदिग्ध कॉल या लिंक पर प्रतिक्रिया न देने तथा साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल साइबर थाना अथवा हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी. अधीक्षक डॉ प्रो नगीना चौधरी, उपाधीक्षक डॉ अंजनी कुमार, उपाधीक्षक डॉ प्रियरंजन भास्कर, डॉ जयप्रकाश भारती, डॉ वीरेंद्र कुमार, डॉ काशिफ शाहनवाज, डॉ विनोद कुमार, डॉ प्रेमजीत कुमार मधुकर, डॉ पूनम कुमारी, लिपिक मनिकान्त आजाद, कार्यपालक सहायक सुनील कुमार, उदय कुमार सिंह, शंकर कुमार, आनंद कुमार, प्रकाश कुमार, रंजीत कुमार डॉन, आर्यन कुमार, मुकेश कुमार, निशा कुमारी, सोनी कुमारी, पूजा कुमारी, मधु कुमारी परिचारी उमेश कुमार, विजय कुमार झा, सावन कुमार, हसनैन अली आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >