सोनाय महोत्सव को राजकीय दर्जा देने की मांग तेज

सोनाय महोत्सव को राजकीय दर्जा देने की मांग तेज

प्रभारी मंत्री व डीएम से हस्तक्षेप की अपील मुरलीगंज़़ जिला स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के सदस्य व सोनाय एकलव्य चेतना परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामकृष्ण मंडल ने जिले के प्रभारी मंत्री व जिला पदाधिकारी को पत्र भेजकर कुमारखंड प्रखंड के बेलारी स्थित ऐतिहासिक व आस्था के केंद्र सोनाय धाम में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले सोनाय महोत्सव को राजकीय महोत्सव का दर्जा प्रदान कराने की मांग की है. उन्होंने जिला प्रशासन से इस संबंध में राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजने का आग्रह किया है. पूर्व में मुख्यमंत्री व संबंधित विभागों को सौंपा गया था आवेदन रामकृष्ण ने बताया कि इस मांग को लेकर पूर्व में मुख्यमंत्री व संबंधित विभागों को आवेदन सौंपा गया था. आवेदन पर संज्ञान लेते हुए मंत्रिमंडल सचिवालय व कला, संस्कृति व युवा विभाग ने कार्रवाई प्रारंभ की थी. इसके बाद समाहरणालय के निर्देश पर कुमारखंड के सीओ ने स्थल निरीक्षण कर जांच की तथा तीन जनवरी 2025 को जिला कला व संस्कृति पदाधिकारी को सकारात्मक प्रतिवेदन सौंपा गया था. उन्होंने कहा कि सीओ की अनुकूल रिपोर्ट मिलने के बावजूद अब तक जिला स्तर से अंतिम प्रस्ताव बिहार सरकार के कला व संस्कृति विभाग को नहीं भेजा जा सका है, इसके कारण आगे की प्रशासनिक प्रक्रिया लंबित है. उन्होंने कहा कि सोनाय महोत्सव केवल एक सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि कोसी क्षेत्र के लाखों श्रद्धालुओं की आस्था और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है. इसे राजकीय महोत्सव का दर्जा मिलने से क्षेत्र में पर्यटन, सांस्कृतिक गतिविधियों तथा स्थानीय रोजगार के अवसरों को नई गति मिलेगी. उन्होंने प्रभारी मंत्री व डीएम से इस दिशा में त्वरित पहल करते हुए राज्य सरकार को अनुशंसा भेजने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >