अमौजा की टीम ने कप पर जमाया कब्जा

अमौजा की टीम ने कप पर जमाया कब्जा

प्रतिनिधि, ग्वालपाड़ा ग्वालपाड़ा प्रखंड क्षेत्र के अमौजा गांव स्थित मैदान में राधा कृष्ण क्रिकेट क्लब के द्वारा टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला अमौजा व झिटकिया टीम के बीच खेला गया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुये अमौजा की टीम ने 265 रन बनाया. वही लक्ष्य का पीछा करने उतरी झिटकिया की टीम ने 12 ओवर में सभी विकेट खोकर 120 रन बनाकर सिमट गयी. अमौजा की टीम फाइनल मुकाबला जीत लिया. विजेता व उप विजेता टीम को मुख्य अतिथि राजद नेता सह आदर्श हॉस्पिटल के निदेशक डॉ मनोज कुमार ने ट्रॉफीदिया. क्लब के संचालक संजीव कुमार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, लेकिन जरूरत है. प्रोत्साहन देने की. मौके पर डॉ पंकज कुमार, रणधीर कुमार, सुरेंद्र मुखिया, रितेश कुमार नवीन कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >