मुख्य बाजार में नाला निर्माण में घटिया सामग्री के उपयोग का आरोप

जलजमाव और गंदगी जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं.

लोगों ने की जांच कराने की मांग- उदाकिशुनगंज नगर परिषद के मुख्य बाजार में चल रहे नाला निर्माण कार्य में ठेकेदार द्वारा घटिया सामग्री के उपयोग का आरोप लगाया गया है. डीएम को दिए गए आवेदन में बाजारवासियों ने बताया है कि निर्माण कार्य मानक के अनुरूप नहीं हो रहा है, जिससे नाले की मजबूती और टिकाऊपन पर सवाल खड़े हो रहे हैं. इस मामले में समाजसेवी सह उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि जॉनसन दास ने कहा कि नाला निर्माण में गुणवत्ता से कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. यदि घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया है तो इसकी निष्पक्ष जांच कराकर दोषी ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि जनता के पैसों से हो रहे कार्य में पारदर्शिता और गुणवत्ता अनिवार्य है. वहीं स्थानीय लोगों के अनुसार यदि समय रहते निर्माण कार्य की जांच नहीं कराई गई तो भविष्य में नाले के क्षतिग्रस्त होने, जलजमाव और गंदगी जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं. इससे आमजन को परेशानी के साथ सरकारी राशि की बर्बादी की आशंका भी जताई जा रही है. बाजारवासियों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि नाला निर्माण कार्य की शीघ्र जांच कराकर मानक के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण सामग्री से कार्य कराया जाए, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >