बेहतर खेल प्रदर्शनी के लिए चौसा पूर्वी के डबरू टोला का अखाड़ा को मिला सम्मान

बेहतर खेल प्रदर्शनी के लिए चौसा पूर्वी के डबरू टोला का अखाड़ा को मिला सम्मान

प्रतिनिधि, चौसा चौसा जनता उच्च विद्यालय के मैदान में आयोजित मुहर्रम मेला के अवसर पर बेहतर खेल प्रदर्शनी पुरस्कार, शांति पुरस्कार एवं बेहतर ताजिया निर्माण पुरस्कार समारोह का योजना कर संबंधित खलीफा को सम्मानित किया. इस दौरान मेला में बेहतर खेल प्रदर्शन का पुरस्कार चौसा पूर्वी पंचायत के डबरू टोला के अखाड़ा मो कादिर, द्वितीय पुरस्कार अरजपुर सोनवर्षा टोला के अखाड़ा मो इलियास दिया. हालांकि मोहर्रम मेला कमेटी चौसा के द्वारा रखी गयी. शांति पुरस्कार पर किसी की अखाड़ा के खलीफा ने कब्जा नहीं कर पाया. ज्ञात हो कि चौसा खेल मैदान में मेला का आयोजन किया गया था. प्रथम खेल पुरस्कार प्रभारी बीडीओ मो कामरान, अपर थानाध्यक्ष मुमताज अंसारी, पूर्व विधायक प्रत्याशी चंदन सिंह, पूर्व मुखिया सूर्य कुमार पटवे और मनोज प्रसाद ने दिया. मौके पर लोजपा नेता मनौवर हुसैन, मुखिया प्रतिनिधि संजय यादव,अबुसालेह सिद्धकी,आफताब आलम,सुगन पासवान आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >