बीस सूत्री की बैठक में आवास योजना में राशि मांगने का आरोप

बीस सूत्री की बैठक में आवास योजना में राशि मांगने का आरोप

मधेपुरा. सदर प्रखंड में बीस सूत्री की बैठक हुई, जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना में घूसखोरी का आरोप लगाया गया है. शिकायत के बाद सचिव सह प्रखंड विकास पदाधिकारी ने जांच का आदेश दे दिया है. जनप्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि लाभुकों से हर किस्त पर हजारों रुपये की अवैध वसूली की जा रही है. खोपैती पंचायत की मुखिया पिंकी देवी ने आवास सहायक पर आरोप लगाया. उनका कहना है कि योजना के लाभुकों से पहली किस्त से लेकर तीसरी किस्त तक… हर चरण में करीब 5 हजार रुपये की मांग की जाती है, जिस पर जनप्रतिनिधियों ने कार्रवाई की मांग की. बीडीओ अखिलेश्वर कुमार ने 24 घंटे के भीतर जांच पूरी करने का आदेश दिया है. उन्होंने कहा कि रिपोर्ट आने के बाद दोषी पाए जाने पर कार्रवाई होगी. शिकायतों पर कई स्तर से जांच का आदेश दे दिया गया है. किसी भी तरह की अनियमितता पाये जाने पर कार्रवाई की जाएगी. अखिलेश्वर कुमार, बीडीओ, मधेपुरा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >