स्कार्पियो के धक्के से युवक जख्मी, रेफर

स्कार्पियो के धक्के से युवक जख्मी, रेफर

प्रतिनिधि, कुमारखंड

मीरगंज-जदिया एसएच – 91 पर मंगलवार की रात करीब 10 बजे स्कार्पियो ने युवक को धक्का मार दिया, जिससे युवक जख्मी हो गया. लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सक ने उपचार कर रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार प्रोजेक्ट कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय के पास स्कार्पियो ने कुमारखंड वार्ड संख्या 11 निवासी शेखर कुमार पिता फुलेशर यादव को धक्का मार दिया.स्थानीय लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुमारखंड में भर्ती कराया. ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ नवीन भारती ने प्राथमिक उपचार के बाद जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल रेफर कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >