सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत

प्रतिनिधि, सिंहेश्वर सिंहेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत रमानी टोला पुल के पास मंगलवार को सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हो गयी. इस बाबत रमानी टोला वार्ड संख्या सात निवासी मृतक सुनील राम के पिता नुनूलाल राम उर्फ टानो ने थाने में आवेदन देते हुये बताया कि उसका बेटा रमानी टोला पुल के पास से घर आ रहा था. इसी बीच अज्ञात चार चक्का वाहन धक्का मार दिया, जिससे सुनील जख्मी हो गया. इसे स्थानीय लोगों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया. जहां सुनील की मौत हो गयी. वहीं थानाध्यक्ष बिरेंद्र राम ने बताया कि आवेदन मिला है. शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >