अवैध हथियार के साथ एक बदमाश गिरफ्तार

अवैध हथियार के साथ एक बदमाश गिरफ्तार

मधेपुरा. बिहारीगंज-मुरलीगंज तुलसिया मुख्य मार्ग पर पुलिस ने मंगलवार को अवैध हथियार के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार किया है. वहीं दो फरार हो गया. थानाध्यक्ष अमित रंजन ने बताया कि गश्ती के दौरान बलों के साथ वाहन जांच कर रही थी. इसी दौरान तुलसिया मुस्लिम टोला गांव से पहले समीप एक बाइक पर तीन युवक सवार था. पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा. जिसे पुलिस बलों के सहयोग से एक बदमाश को कट्टा व एक कारतूस के साथ व बाइक रजिस्टर नंबर बीआर43एसी8901 को बरामद किया गया. गिरफ्तार बदमाश मुरलीगंज थाना अंतर्गत प्रसादी चौक निवासी सुनील मुरमुर है. पकड़े गये बदमाश बाइक और मोबाइल भी जब्त कर लिया गया है. पूछताछ में बाइक पर सवार दो सहयोगियों का नाम भी सामने आया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि तीनों अपराधी बड़ी घटना का योजना बना रहा था. तीनों का अपराधी इतिहास खंगाला जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >