विश्व एड्स दिवस पर एएनएम व सीएचओ की हुई बैठक

समाज को सजग करना हम-सब की जिम्मेदारी है. एड्स साथ में खाने पीने और एक दूसरे को छूने से नहीं होता है.

कुमारखंड

सीएचसी परिसर स्थित सभा भवन में सोमवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ वरुण कुमार की देख-रेख में विश्व एड्स दिवस पर एएनएम एवं सीएचओ की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रवीण कुमार व स्वास्थ्य प्रबंधक कुमार धनंजय मौजूद थे.

चिकित्सक डॉ प्रवीण कुमार ने एड्स से बचाव के महत्वपूर्ण बिंदुओं को साझा कर लोगों को जागरूक करते हुये इस समाज को सजग करना हम-सब की जिम्मेदारी है. एड्स साथ में खाने पीने और एक दूसरे को छूने से नहीं होता है. यह बीमारी कई तरह से फैलता है. इस बिंदुओं पर बारी-बारी से विस्तार पूर्वक जानकारी दिया. इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी स्वास्थ्य कर्मी अपने अपने क्षेत्र में लोगों को एड्स से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान चलाएं और लोगों से सजग रहने को प्रेरित करें. मौके पर चिकित्सक डॉ प्रवीण कुमार, स्वास्थय प्रबंधक कुमार धनंजय, सीएचओ संदीप सिंह, महान मीणा, प्रियंका कुमारी, रेखा कुमारी, शिवानी कुमारी, बंटी कुमारी अन्य एएनएम मौजूद थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >