भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट, तीन घायल

भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट, तीन घायल

मुरलीगंज. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भेलाही पंचायत के वार्ड नंबर सात पासवान टोला में शनिवार की भूमि विवाद को लेकर मारपीट हो गयी, जिससे तीन लोग घायल हो गया. घायलों में पंकज पासवान, कला देवी और मानकी देवी शामिल हैं. इस घटना को लेकर घायल मानकी देवी ने मुरलीगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में बताया गया कि 26 अप्रैल को सुबह विवादित भूमि को लेकर उनके दरवाजे पर गांव के ही सीताराम पासवान, सोनू पासवान, केंदुल कुमारी, वीजो देवी, विभा देवी और रूबी देवी हथियारों से लैस होकर पहुंचे. सभी ने एकजुट होकर गाली-गलौज करते हुये मां कला देवी हमला कर दिया. बचाव करने आए देवर पंकज पासवान पर दबिया व रॉड से हमला कर दिया.. बीच-बचाव करने आयी भाभी कला देवी और सास मानकी देवी से भी मारपीट की. थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में प्राथमिक की दर्ज कर एक अभियुक्त सीताराम पासवान को गिरफ्तार कर लिया गया. मामले की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >