बीरगांव में घटी मारपीट की घटना को लेकर मामला दर्ज

हल्ला सुनकर जब पत्नी रंजू देवी बचाने आयी तो उसके साथ भी मारपीट किया. लोगों को जुटते देख सभी भाग गये

ग्वालपाड़ा, मधेपुरा. अरार थाना क्षेत्र के बीरगांव में 24 अप्रैल को घटी मारपीट की घटना को लेकर अरार थाना में मामला दर्ज किया गया. जानकारी के अनुसार अरार थाना क्षेत्र के विरगांव निवासी गणेश यादव ने गांव के ही लगभग आधा दर्जन लोगों पर मारपीट वो रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुये मामला दर्ज कराया है. गणेश यादव ने आरोप लगाया है कि 24अप्रैल की रात आठ बजे मेरा खाश दियाद बिनोद यादव उर्फ बुधन यादव, सविता देवी, रघु यादव सहित छह लोगों ने हथियार से लैश हो कर दरवाजे पर आकर पहले लाइन काट कर अंधेरे का लाभ उठा कर गाली-गलौज किया और मारपीट करने लगा. हल्ला सुनकर जब पत्नी रंजू देवी बचाने आयी तो उसके साथ भी मारपीट किया. लोगों को जुटते देख सभी भाग गये. धमकी देते हुये पांच लाख रंगदारी का मांग किया एवं कहा केश मुकदमा करोगे तो जान से मार देंगे. ग्रामीणों के द्वारा पंचायत के द्वारा मामला सुलझाने का प्रयास किया गया, लेकिन समझौता नहीं हो सका. ईलाज करवाने के चलते आवेदन देने में विलंब हुआ. थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र अमरेंद्र कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >