प्रचंड धूप की कहर से परेशान हैं लोग

मधेपुरा : जिले में मौसम का पारा भी शनिवार को चढ़ कर 41 डिग्री हो गया. जबकि मौसम वैज्ञानिकों ने मौसम का पारा 42 डिग्री से भी ऊपर जाने की बात कही है. पिछले तीन चार दिनों में गरमी ने लोगों को बेचैन कर दिया है. धीरे-धीरे तापमान भी चढ़ता जा रहा है. धूप चटख […]

मधेपुरा : जिले में मौसम का पारा भी शनिवार को चढ़ कर 41 डिग्री हो गया. जबकि मौसम वैज्ञानिकों ने मौसम का पारा 42 डिग्री से भी ऊपर जाने की बात कही है. पिछले तीन चार दिनों में गरमी ने लोगों को बेचैन कर दिया है. धीरे-धीरे तापमान भी चढ़ता जा रहा है. धूप चटख हो गयी है. गरमी से बचने के लिए लोग किसी तरह राहत पाने के लिए पंखे का सहारा तो लेते हैं लेकिन अब यह भी धीरे धीरे नाकाफी होता जा रहा है. वहीं हवा में उड़ती धूल के कारण सांस के रोगियों की शामत आ गयी है.

धूल यानी बीमारी का कारण : आम तौर पर लोग धूल को गंभीरता से नहीं लेते लेकिन इसके कारण गंभीर रोग पनप सकते हैं. खास तौर पर अस्थमा के रोगियों की तकलीफ भी काफी बढ़ जाती है. साइनस के रोगी भी परेशान रहते हैं. इन दिनों गेहूं की फसल की कटाई चल रही है. फसल तैयारी करने के दौरान उड़ने वाला महीन भूसा से भी सांस के रोगियों को बच कर रहने की जरूरत है.
धूप में निकलने से परहेज करें,यदि निकले तो छाता लेकर निकले एवं सन प्रोटेक्शन चश्मा का व्यवहार करें,धूल से बचने के लिए नाक ढक कर रखें, मसालेदार पदार्थ का उपयोग कम करें, हरी साग-सब्जी का सेवन करें, ज्यादा से ज्यादा पानी पीये, ओआरएस और ग्लूकोज का सेवन करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >