घैलाढ़ : प्रखंड क्षेत्र के भतरंधा परमानपुर पंचायत के वार्ड नंबर 15 में शुक्रवार की सुबह आसमानी काले घने बादल छा गये. जिससे प्रकृति तेज आंधी तूफान और बारिश शुरू हो गया. इसी आंधी बारिश के दरमियान वज्रपात हो गयी, इसमें कैलाश सुतिहार के खलिहान पर कदम के पास से जा टकराया.
जिसमें बांधा गाय बज्रपात के प्रकोप से झुलसकर स्थल पर ही मौत हो गयी इसकी सूचना पीड़ित कैलाश सुतिहार के द्वारा अंचलाधिकारी सतीश कुमार को दिया व पशुपालन पदाधिकारी डॉक्टर मनोज कुमार को भी दिया गया. जहां मौके पर डॉक्टर मनोज कुमार घटना स्थल पर पहुंच कर जांच किया और कहां पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर आपदा विभाग को सौंप दिया जायेगा. वही अंचलाधिकारी ने बताया कि पीड़ित द्वारा लिखित आवेदन देने पर कार्रवाई की जायेगी.वही घटनास्थल पर परमानपुर ओपी अध्यक्ष रणवीर कुमार रावत ने भी अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर जायजा लिया. मौके पर भतरंधा परमानपुर मुखिया किरण देवी एवं मुखिया पति अशोक यादव वार्ड सदस्य अरविंद यादव व कई ग्रामीण देखने के लिए पहुंचे.
