मधेपुरा : जिला मुख्यालय के सभी छह केंद्रों पर बुधवार को शांतिपूर्ण माहौल में कदाचार मुक्त मध्यमा की परीक्षा हुई. परीक्षा के पहले दिन परीक्षार्थियों की तादाद काफी दिखी. इंटर व मैट्रिक परीक्षा की तर्ज पर परीक्षा प्रारंभ होते ही सदर एसडीएम विमल कुमार सिंह, डीएसपी कैलाश प्रसाद, सदर थानाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी सभी केंद्रों का एक-एक कर निरीक्षण करते रहे. निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने शिवनंदन प्रसाद महाविद्यालय केंद्र पर चार फर्जी परीक्षार्थियों को गिरफ्तार कर लिया.
वहीं परीक्षा के दोनों पालियों में सात परीक्षार्थी को नकल करने के आरोप में निष्कासित किया गया. निष्कासित छात्रों से जुर्माना राशि वसूल कर थाना से छोड़ दिया गया.
फर्जी छात्रों से पूछताछ की जा रही है. गौरतलब है कि जिला मुख्यालय में बुधवार से टीपी कॉलेज, पीएस कॉलेज, शिवनंद प्रसाद, केशव कन्या, रास बिहारी, टीपी कॉलेजिएट एवं एसएनपीएन परीक्षा केंद्र पर मध्यमा की परीक्षा आयोजित की गयी है. इस दौरान परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 144 को सख्ती से लागू किया गया था.
रिश्तेदार की जगह दे रही थी परीक्षा
मध्यमा परीक्षा के दौरान शिवनंदन प्रसाद महाविद्यालय केंद्र पर गिरफ्तार किये गये चारों परीक्षार्थी किसी न किसी रिश्तेदार की जगह पर बैठ कर परीक्षा दे रहे थे.
जिसमें कि बिरैली बाजार के विकास कुमार रोल नंबर 218 रोल कोड 3105, अंजनी कुमारी साहापुर लोकहा रोल नंबर 413 रोल कोड 3103, खोजराहा सोनवर्षा की मुन्नी कुमारी जो कि रोल कोड 3105 रोल नंबर 176 की जगह पर बैठ कर परीक्षा दे रही थी. इसके अलावे भीरखी निवासी नीलम कुमार भी किसी दूसरे परीक्षार्थी की जगह पर बैठ कर परीक्षा दे रही थी. गिरफ्तार परीक्षार्थियों ने कहा कि एडमिट कार्ड पर फोटो दूसरा का है.
