धरती जलती तवे समान

उफ ये गरमी . अधिकतम पारा @ 41 डिग्री तक पहुंचा मधेपुरा : नगर परिषद चुनाव को लेकर पहले से ही शहर का पारा चढ़ा हुआ था. वहीं चुनाव के दिन रविवार को मौसम का भी पारा अचानक काफी बढ़ गया. रविवार को अधिकतम 41 डिग्री तक पहुंच गया. इस दौरान कड़ी धूप में उमस […]

उफ ये गरमी . अधिकतम पारा @ 41 डिग्री तक पहुंचा

मधेपुरा : नगर परिषद चुनाव को लेकर पहले से ही शहर का पारा चढ़ा हुआ था. वहीं चुनाव के दिन रविवार को मौसम का भी पारा अचानक काफी बढ़ गया. रविवार को अधिकतम 41 डिग्री तक पहुंच गया. इस दौरान कड़ी धूप में उमस भरी गरमी से मतदाता हलकान रहे. हालांकि, दिन भर तेज गरमी से लोगों को राहत नहीं मिली. सुबह सूर्य की किरणें उतनी तल्ख नहीं थी इसके बाद तेज गरमी और उमस से लोग परेशान होते रहे. शाम को एक बार फिर बादल छा गये. इस बीच गर्म हवाएं भी चलीं. चुनाव के दिन जहां बाजार में अधिकांश दुकानें बंद थी. वहीं गरमी का असर मार्केट के कोल्ड ड्रिंक्स व जूस की दुकानों पर दिखायी दी.
इस दौरान कोल्ड ड्रिंक्स व जूस की ब्रिकी परमान पर रही. दूसरी तरफ चुनाव व गरमी के कारण बाजार में लोगों की कम आवाजाही से अन्य समानों के सेल पर असर पड़ा है. सुभाष चौक पर जूस की दुकान कर रहे सुभाष राम कहते हैं कि अगर इस तरह की गरमी रह गयी तो बाजार में फलों की किल्लत हो जायेगी और लोगों को जूस नहीं मिल पायेगा. जूस दुकानदार इटवा जिवछपुर निवासी शंभू राम का कहना है कि गरमी बढ़ने से अच्छी खासी ब्रिक्री हो रही है. पुरानी बाजार स्थित सुनील शृंगार के संचालक राकेश कुमार कहते है कि नजदीक में मतदान केंद्र होने के कारण कोल्ड ड्रिंक्स की बिक्री परवान पर है. उधर, भीषण गरमी के कारण प्रशासन द्वारा मतदान केंद्र पर किये गये शुद्ध पेयजल की व्यवस्था नाकाफी साबित हुई. अंत में चापाकल से पानी भर कर मतदान कर्मियों को पिलाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >