ग्वालपाड़ा : ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के अरार ओपी क्षेत्र के रेशना गांव में भतीजे की मार से चाचा की जान चली गयी. जानकारी के अनुसार दस मई को रेशना निवासी लगभग 50 वर्षीय छेदी ऋषिदेव के अपने भतीजा पप्पू ऋषिदेव से तू -तू में – में हो गयी. इसी बीच पप्पू ऋषिदेव ने अपने चाचा छेदी ऋषिदेव के सिर पर बांस से प्रहार कर दिया. जिससे छेदी जख्मी हो गया. जख्मी हालत में छेदी को इलाज के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल ले जाया गया.
जहां प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए दरभंगा रेफर कर दिया गया. पैसे के अभाव में छेदी के परिवार वाले छेदी को घर ले आया गया. पुन: पैसे का इंतजाम कर शुक्रवार को दरभंगा ले जाने की तैयारी की जा रही थी. इसी बीच छेदी दम तोड़ दिया. मरणोपरांत छेदी के शव का पोस्टमार्टम के बाद दाह संस्कार करवाया गया. दाह संस्कार के उपरांत मृतक के विधवा मीरा देवी के बयान पर मामला दर्ज करने कि प्रक्रिया ओपीध्यक्ष जटाशंकर खां कर रहे हैं. मृतक अपने विधवा के अलावे तीन लड़का व एक लड़की छोड़ गये हैं.
