आग लगने से लाखों का सामान जले

जीतापुर, मधेपुरा : मुरलीगंज प्रखंड अंतर्गत तमौट परसा पंचायत के वार्ड नंबर पांच में शुक्रवार की रात्रि अर्जुन मंडल के घर में आग लग जाने से लाखों रूपये मूल्य के सामान जल गये. ग्रामीणों की तत्परता से कई घंटों के प्रयास से आग पर काबू पाया. दमकल को फोन किया मगर रिशिव नहीं किया. जानकारी […]

जीतापुर, मधेपुरा : मुरलीगंज प्रखंड अंतर्गत तमौट परसा पंचायत के वार्ड नंबर पांच में शुक्रवार की रात्रि अर्जुन मंडल के घर में आग लग जाने से लाखों रूपये मूल्य के सामान जल गये. ग्रामीणों की तत्परता से कई घंटों के प्रयास से आग पर काबू पाया. दमकल को फोन किया मगर रिशिव नहीं किया. जानकारी के अनुसार तमौट परसा के वार्ड नंबर पांच में अर्जुन मंडल के घर में शुक्रवार की रात्रि नौ बजे डिबिया से आग लग गई. देखते ही पूरा घर में आग पकड़ लिया. घर में कोई नहीं था सभी भोज खाने गये थे.

सिर्फ अर्जुन मंडल मौजूद था वो बरामदे पर सो रहा था. उन्हें ग्रामीण ही जगा कर सुचना दी कि तुम्हारे घर में आग लगी हुई है. तब तक ग्रामीण काफी संख्या में आ गये. आग की लपटे इतनी तेज थी कि उसे बुझाने में कई घंटे लगे पीड़ित ने बताया की घर में रखे अनाज, बर्तन, कपड़े, गहना, जमीन के कागजात, पासबुक, पलंग, टेबुल, तख्ता सहित कई कीमती सामान जल गया. दिन के बारह बजे तक प्रशासन की और से कोई नहीं आया. मुरलीगंज सीओ जयप्रकाश स्वर्णकार को सुचना दी गई तो उन्होंने कहा अभी तो नगर पंचायत के चुनाव में व्यस्त है. कर्मचारी को भेजकर जानकारी ली जा रही है. तब सरकारी प्रावधान के अनुसार राशि दी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >