घैलाढ़ : परमानपुर ओपी क्षेत्र के बिशनपुर वार्ड नंबर नौ से गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को परमानंदपुर ओपी अध्यक्ष रणबीर कुमार रावत ने सिविल ड्रेस में अपने दल बल के साथ छापेमारी कर 5 लीटर महुआ शराब बरामद किया. जबकि शराब खरीदने वाले भागने में सफल रहा. थानाध्यक्ष रणवीर कुमार रावत से पूछे
जाने पर बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि शराब की तस्करी हो रही है. इसी पर जब हम पुलिस ने छापेमारी की तो स्थानीय श्याम रजक अपने बांसवाड़ी में मिट्टी के तले छिपाकर झोला में पांच लीटर महुआ शराब रखा हुआ था. हालांकि पुलिस को पहुंचते ही खरीद करने वाले भागने में सफल रहे. वहीं थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला दर्ज कर श्याम रजक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.
