ग्वालपाड़ा वार्ड चार से 972 ग्राम गांजा बरामद

ग्वालपाड़ा थानाध्यक्ष संतोष कुमार के अनुसार शनिवार दिन के करीब तीन से चार बजे के आसपास गुप्त सूचना मिली कि ग्वालपाड़ा वार्ड चार निवासी अंजनी देवी, पति रणजीत यादव के घर में गांजा है.

ग्वालपाड़ा. ग्वालपाड़ा थानाध्यक्ष संतोष कुमार के अनुसार शनिवार दिन के करीब तीन से चार बजे के आसपास गुप्त सूचना मिली कि ग्वालपाड़ा वार्ड चार निवासी अंजनी देवी, पति रणजीत यादव के घर में गांजा है. घटना के सत्यापन में पहुंचे थानाध्यक्ष संतोष कुमार अंजनी देवी के घर से 972 ग्राम गांजा बरामद करने में तो सफल हुए, लेकिन अंजनी देवी भागने में सफल हो गयी. थानाध्यक्ष ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ अग्रेतर कार्यवाही की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >