शांतिपूर्ण व भयमुक्त हो मतदान: डीआइजी

उदाकिशुनगंज : स्थानीय एसडीओ कार्यालय में अनुमंडल के सभी पुलिस पदाधिकारियों के साथ शुक्रवार को सहरसा रेंज के डीआइजी अजिताम कुमार ने समीक्षात्मक बैठक की. लोग सभा चुनाव को देखते हुए इस बैठक को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. चूंकि डीआइजी ने उपस्थित पुलिस पदाधिक ारियों से स्पष्ट तोर पर हिदायत देते हुए कहा […]

उदाकिशुनगंज : स्थानीय एसडीओ कार्यालय में अनुमंडल के सभी पुलिस पदाधिकारियों के साथ शुक्रवार को सहरसा रेंज के डीआइजी अजिताम कुमार ने समीक्षात्मक बैठक की. लोग सभा चुनाव को देखते हुए इस बैठक को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. चूंकि डीआइजी ने उपस्थित पुलिस पदाधिक ारियों से स्पष्ट तोर पर हिदायत देते हुए कहा कि लोक सभा चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण कराये जाने के लिए हमें अभी से ही प्रयास करते रहना चाहिए. मतदाता भयमुक्त होकर मतदान करने केंद्र तक जाय और अपने मताधिकार का प्रयोग करें. उनमें ऐसी भावना पैदा करने के लिए हमें हर संभव प्रयास करना चाहिए. किसी भी उम्मीदवार के पक्ष में दबंग लोग, कमजोर वर्ग के मतदाता को जबरन प्रभावित नहीं कर सके.

इसका ख्याल रखना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी प्रत्याशी आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करते हो तो उनके विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई करने में विलंब नहीं होनी चाहिए. मतदाता को धमकाने, डराने की शिकायत मिलने पर समय रहते कार्रवाई होनी चाहिए. पुलिस पदाधिकारियों से उन्होंने कहा जो अपराधी जेल से बाहर है उन पर पुलिस की कड़ी निगाह रहनी चाहिए. ऐसे अपराधियों का आपराधिक रिकॉर्ड उपलब्ध कर सीसीए लगाये जाने की अनुशंसा कर वरीय पुलिस पदाधिकारी के समक्ष संचिका उपस्थापित किया जाना चाहिए. मौके पर कोई कांडों से संबंधित संचिका का अवलोकन करते हुए लंबित कांडों को जल्द निष्पादन किये जाने की डीआइजी ने निर्देश दिया. बैठक में एसडीपीओ रहमत अली पुलिस निरीक्षक लाल मोहम्मद स्थानीय थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर आरसी उपाध्याय के अलावे अनुमंडल के सभी पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >