सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत

– दुर्घटना में बच्ची समेत दो गंभीर रूप से घायल – दोनों युवक मुरहो पंचायत के सिसवा टोला के निवासी – पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंपा मधेपुरा/जीतापुर : सदर प्रखंड क्षेत्र के नेहाल पट्टी- मुरहो पथ पर अर्राहा गांव के पास बुधवार की सुबह करीब 10 बजे सड़क दुर्घटना में बाइक […]

– दुर्घटना में बच्ची समेत दो गंभीर रूप से घायल

– दोनों युवक मुरहो पंचायत के सिसवा टोला के निवासी

– पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंपा

मधेपुरा/जीतापुर : सदर प्रखंड क्षेत्र के नेहाल पट्टी- मुरहो पथ पर अर्राहा गांव के पास बुधवार की सुबह करीब 10 बजे सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गयी. दुर्घटना में एक बच्ची व एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. इधर, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है. वहीं घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. दोनों युवक सदर प्रखंड के मुरहो पंचायत के सिसवा टोला के संतोष कुमार (30) व राजेश कुमार (31) बताये जाते हैं.

जानकारी के अनुसार राजेश व संतोष बाइक से मधेपुरा जा रहे थे. इस दौरान नेहाल पट्टी-सिसवा रोड में अर्राहा हरिजन टोला के समीप महिला व बच्ची को बचाने में बाइक बिजली के पोल से जा टकरायी. पोल से टकराने के कारण दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये. ग्रामीणों ने तत्काल घायलों को सदर अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने घायल संतोष को मृत घोषित कर दिया. दूसरे घायल राजेश को दरभंगा रेफर कर दिया गया, लेकिन दरभंगा जाने के क्रम में गम्हरिया के समीप घायल राजेश ने दम तोड़ दिया.

दोनों शव को सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव वाहन से सिसवा भेजा गया. डॉक्टरों ने बताया कि दोनों घायल का सिर फट गया था. इस दुर्घटना में छह वर्षीय बच्ची रानी कुमारी एवं गिरिया देवी गंभीर रूप से घायल हो गयी. जिसका इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है. घटना के बाबत प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सड़क किनारे बिजली पोल से टकराने के कारण ही दोनों युवक की जान गयी है. वहीं इस मामले में पुलिस अग्रतर कार्रवाई कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >