इंजीनियरिंग कॉलेज में तीन दिवसीय नामांकन प्रक्रिया में 214 छात्रों ने की रिपोर्टिंग, 93 ने लिया प्रवेश

इंजीनियरिंग कॉलेज में तीन दिवसीय नामांकन प्रक्रिया में 214 छात्रों ने की रिपोर्टिंग, 93 ने लिया प्रवेश

सिंहेश्वर. बीपी मंडल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में प्रथम चरण की नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई. इस प्रक्रिया में 277 छात्रों को नामांकन के लिए आमंत्रित किया गया था. इनमें से 214 छात्रों ने रिपोर्टिंग की और कुल 93 छात्रों ने विभिन्न शाखाओं में नामांकन लिया. संस्थान में सात शाखाओं में 360 सीटें उपलब्ध है. शाखा वार नामांकन विवरण सिविल इंजीनियरिंग में 44 छात्रों ने रिपोर्टिंग की. इनमें से 24 ने नामांकन लिया. मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 29 छात्रों ने रिपोर्ट किया व 12 ने प्रवेश लिया. इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में 29 छात्रों ने रिपोर्टिंग की और सात ने नामांकन लिया. कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में 43 छात्रों ने रिपोर्ट किया. इनमें से 21 का नामांकन हुआ. सीएसई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड मशीन लर्निंग) शाखा में सबसे अधिक 48 छात्रों ने रिपोर्ट किया और 20 ने प्रवेश लिया. वहीं 3डीएजी (3-डी एनीमेशन एंड ग्राफिक्स) में आठ छात्रों ने रिपोर्ट किया और दो ने नामांकन लिया. सिविल इंजीनियरिंग विथ कंप्यूटर एप्लिकेशन) में 13 छात्रों ने रिपोर्ट किया और सात छात्रों ने प्रवेश लिया. नामांकन प्रक्रिया को कॉलेज के प्राचार्य प्रो अरबिंद कुमार अमर के नेतृत्व में संपन्न कराया गया. प्रो अखिलेश कुमार (नामांकन प्रभारी) और प्रो पंकज कुमार (सह-प्रभारी) की सक्रिय भूमिका से संपूर्ण प्रक्रिया पारदर्शी और सहज रही. छात्रों एवं अभिभावकों को सुविधा देने के लिए हेल्प डेस्क, दस्तावेज़ सत्यापन काउंटर और तकनीकी सहायता केंद्र भी उपलब्ध कराये गये थे. जनसंपर्क पदाधिकारी प्रो निशिकांत कुमार ने इस प्रथम चरण को सफल बताते हुए उम्मीद जतायी है कि आने वाले चरणों में भी अधिक से अधिक छात्र नामांकन लेंगे और संस्थान की तकनीकी शिक्षा को आगे बढ़ाने में भागीदार बनेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Kumar Ashish

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >