अंतरराष्ट्रीय संस्था के शोधकर्ता आज पहुंचेंगे मधेपुरा

आलमनगर (मधेपुरा):हिमालय पर्वत की सीमा में बसे आठ देशों की विकास व नीति निर्माण संबंधी विषय पर अध्ययन करनेवाली अंतर्राष्ट्रीय संस्था के 21 सदस्य की एक टीम आज जिले के आलमनगर प्रखंड में पहुंच रही है. अंतरराष्ट्रीय संस्था आइआइसीमोड व अनुग्रह नारायण सिन्हा समाज अध्ययन संस्थान, पटना के संयुक्त तत्वावधान में कोसी क्षेत्र में अजीविका […]

आलमनगर (मधेपुरा):हिमालय पर्वत की सीमा में बसे आठ देशों की विकास व नीति निर्माण संबंधी विषय पर अध्ययन करनेवाली अंतर्राष्ट्रीय संस्था के 21 सदस्य की एक टीम आज जिले के आलमनगर प्रखंड में पहुंच रही है. अंतरराष्ट्रीय संस्था आइआइसीमोड व अनुग्रह नारायण सिन्हा समाज अध्ययन संस्थान, पटना के संयुक्त तत्वावधान में कोसी क्षेत्र में अजीविका के साधन की समस्याओं के समाधान सवाल पर यह टीम अध्ययन करेगी. अनुग्रह नारायण सिन्हा समाज अध्ययन संस्थान पटना के निर्देशक डॉ एम दिवाकर के नेतृत्व में आ रही इस टीम में आस्ट्रेलिया के डॉ लुइस ने उमान, डॉ डबे इंटारॉन, डॉ टीरा फोरान, आइआइसीमोड के डॉ हरिकृष्ण, डॉ गुलाम रसूल, संतोष नेउपान, उदयन, डॉ शहरयार, मोहम्मद वाहिद, डॉ मनोहरा खड़का, नीलहरि नेउपान,गोविंद श्रेष्ठ व अविरल पोड़े, विपल ढाक और जब नदी बंधी के लेखक व नदी विशेषज्ञ कुमार रणजीव आदि शोधकर्ता आलमनगर के बाढ़ व कटाव प्रभावित क्षेत्र गांव मुरौत, कपसिया व सुखाड़ घाट का भ्रमण करेंगे और विस्थापित परिवारों से उनकी समस्याओं का संकलन करेंगे. साथ ही बीरेंद्र कला भवन परिसर में बाढ़ प्रभावित परिवारों से संवाद कर विचार-विमर्श करेंगे.

अन्य जिलों का भी करेंगे भ्रमण

संस्था से जुड़े लोग बताते हैं कि अध्ययनकर्ताओं का दल 20 फरवरी को दरभंगा क्षेत्र के कुशेश्वर स्थान व 21 फरवरी को सहरसा जिले के कोसी तटबंध के अंदर की गांव कबीराधाप में भी संवाद सभा कर प्रभावित परिवारों की समस्याओं से अवगत हुए. आलमनगर के बाद 23 फरवरी को सुपौल जिले के छातापुर व अररिया जिले के पचीरा गांव भी जायेंगे. इसके बाद 24 फरवरी को सुपौल जिले के सरायगढ़ स्थित कोसी महासेतु निर्माण से विस्थापित परिवारों का भी अध्ययन करेंगे. कार्यक्रम स्थानीय आयोजक कोसी पीड़ित पुनर्वास मंच के संयोजक महेंद्र शर्मा, कौशिकी समाज के भगवानजी पाठक, संजय सोनी, देवकांत झा, ब्रजेश कुमार, अजय झा, मनोज शर्मा, जिला पार्षद सुबोध ऋषिदेव, मुखिया जनार्दन राय, अशोक साह, रामलाल सिंह, बीरेन्द्र कुमार सिंह, बादल स्वर्णकार, मुखिया प्रतिनिधि बिनोद कुंवर, विकास कुमार सिंह व पूर्व पंसस राजकुमार साह आदि तैयारी में जुटे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >