मामूली बहस हुई खूनी,18 लहूलुहान

विवाद . सिंहेश्वर व मधेपुरा शहर में जमीन बनी मारपीट का कारण जिले में दो जगहों पर जमीन के लिए शुरू हुई मामूली बहस ने खूनी रूप ले लिया. इससे मधेपुरा में दो महिलाओं समेत छह लोग जख्मी हो गये, वहीं सिंहेश्वर में हुई मारपीट में बारह लोग घायल हो गये. सभी घायलों को गंभीर […]

विवाद . सिंहेश्वर व मधेपुरा शहर में जमीन बनी मारपीट का कारण

जिले में दो जगहों पर जमीन के लिए शुरू हुई मामूली बहस ने खूनी रूप ले लिया. इससे मधेपुरा में दो महिलाओं समेत छह लोग जख्मी हो गये, वहीं सिंहेश्वर में हुई मारपीट में बारह लोग घायल हो गये. सभी घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल में भरती कराया गया है.
सिंहेश्वर : प्रखंड मुख्यालय के गौरीपुर वार्ड संख्या चार में बुधवार सुबह लगभग नौ बजे दो पड़ोसियो में जरा सी बात पर हुई कहासुनी ने देखते ही देखते उग्र मारपीट का रूप ले लिया. इस मारपीट में दोनों पक्षों के लगभग एक दर्जन लोग बुरी तरह घायल हो गये. घायलों को सिंहेश्वर पीएचसी में भरती कराया गया है. हालांकि चिकित्सकों के अनुसार घायलों की स्थिति खतरें से बाहर है.
जमीन पर बांस गिरने को ले मारपीट, एक दर्जन घायल
गौरीपुर वार्ड संख्या चार में हुए मारपीट का मुख्य कारण है कि मो जैनुल के घर में उनके पड़ोसी सुलेमान के घर का बांस आता है. इससे जैनुल को परेशानी होती है. वहीं जैनुल के द्वारा सुलेमान के घर के पिछले हिस्से में पानी बहाया जाता है. दोनों पक्षों के द्वारा एक पक्ष को पानी बहाने से मना करता है तो दुसरा पक्ष बांस हटाने को कहता है.
इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच पूर्व में भी कहासुनी भी हुई थी. लेकिन इस बार कहासुनी भयंकर मारपीट में तब्दील हो गया. वहीं दूसरी तरफ स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पहले भी कई बार इस बात पर कहा सुनी हो चुकी है. दोनों पक्षों के बीच की लड़ाई का कारण बहुत छोटा है, लेकिन उसे सुलझाने के बजाय दोनों पक्ष आपस में बार बार लड़ जाते है और इस प्रकार की घटना को अंजाम देते है. स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि एक पक्ष के घर में दुसरे पक्ष का बांस आता है तो दुसरें पक्ष के द्वारा पहले पक्ष के घर के पीछे नाला बहाया जाता है. इसी बात पर लड़ाई होती रहती है.
दोनों पक्षों का अपना-अपना दावा: एक पक्ष के घायल मो जैनुल ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले सुलेमान के घर का बांस उनके घर में आता था जिसे हटाने के लिये कहा गया तो हटाने के नाम उनके परिवार वालों पर सुलेमान के परिवार वाले लाठी, रड व अन्य चिजों से प्रहार करना शुरू कर दिया. और इस लड़ाई में उनके परिवार के कई लोगों को गंभीर चोटें आई है. वहीं दुसरें पक्ष के मो असलम ने बताया कि जैनुल द्वारा बांस हटाने के लिये कहा गया था. जिसके बाद सुलेमान के परिवार वालों ने उनके घर के पिछे जैनुल द्वारा नाला का पानी बहाने के लिये मना किया गया. नाले को बंद करने की बात सुनते ही जैनुल के परिवार वाले विवाद करने लगे और देखते ही देखते लाठी रड से प्रहार करने लगे जिसमें कई लोग घायल हो गये. इस भयंकर मारपीट में दोनों पक्षों के एक दर्जन लोग हसमुदा खातुन, मो जैनुल, नजराना, मो जमाल एवं बीबी हदिसा खातुन, साजदा प्रवीण, मो जमाल, मो साहिद, लाडो, मुस्ताक आलम, मो असलम सहित चार बच्चें भी घायल हो गये. जिसका इलाज पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी आनंद भगत की देखरेख में की जा रही है. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी आनंद भगत ने बताया कि दोनों पक्षों के मारपीट में बीबी हदीसा का सर बुरी तरह से फट गया है एवं होठ का उपरी हिस्सा कट गया है, साजदा प्रवीण का सर हल्का सा फुट गया है एवं अंदरूनी चोटें आई है. हसमुदा खातून का सर फुटने के साथ साथ शरीर में चोटें आई है. मो जमाल को सर एवं मुंह में चोटे आई है. मो जैनुल का सर बुरी तरह से फट गया है एवं शरीर में चोटें आई है. इनके अलावें सभी लोगों को शरीर में चोटें आयी हैं. इसका इलाज किया जा रहा है व ज्यादा घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए मधेपुरा भी भेजा गया है.
घायल की जांच करते प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी आनंद भगत
गौरीपुर वार्ड-4 में पानी व छप्पर का बांस जमीन पर गिरने को ले हुई थी कहासुनी
दोनों पक्ष की ओर से चले लाठी व रॉड सिंहेश्वर पीएचसी में कराये गये भरती

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >