सृजन कार्यक्रम के तहत प्रखंडों में पर्यवेक्षकों की हुई नियुक्ति

सृजन कार्यक्रम के तहत प्रखंडों में पर्यवेक्षकों की हुई नियुक्ति

मधेपुरा. जिला कांग्रेस कमेटी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संगठन सृजन कार्यक्रम को प्रभावी रूप से संचालित करने के लिए प्रखंडों में पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है. पार्टी जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सौरभ ने निर्देशित किया है कि नियुक्त पर्यवेक्षक अपने-अपने आवंटित प्रखंड में संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत सदस्यता अभियान, बूथ स्तरीय कमेटी गठन व संगठन को सशक्त बनाने के लिए आवश्यक कार्यों का पर्यवेक्षण करेंगे. घैलाढ़ में वसी अहमद, गम्हरिया में मुकेश कुमार, सिंघेश्वर में उमेश यादव, शंकरपुर में भूषण मंडल, कुमारखंड में प्रमोद कुमार पप्पू, मुरलीगंज में डॉ सुमन, आलमनगर में चितरंजन सिंह, बिहारीगंज में प्रगति भट्ट, उदाकिशुनगंज में पन्नालाल यादव, ग्वालपाड़ा में इमरान अशरफ, चौसा में खोखा सिंह, मधेपुरा में डॉ आदिल एवं पुरैनी प्रखंड में अमरेंद्र मिश्रा पर्यवेक्षक बनाए गए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >